{"_id":"607984358ebc3ec89761ffd0","slug":"youth-jumped-into-the-ganges-by-boat-with-friends-in-ghazipur-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में युवक ने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नाव से गंगा में लगाई छलांग, डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में युवक ने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नाव से गंगा में लगाई छलांग, डूबा
Fri, 16 Apr 2021 06:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 16 Apr 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के गहमर क्षेत्र के नरवा घाट पर शुक्रवार को नहाने गए युवक ने मित्रों के साथ नाव से गंगा में छलांग लगा दी और गहरे पानी में जाकर डूब गया। हादसे की जानकारी होते ही वहां भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय नाविकों एवं गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
गहमर गांव के उत्तर टोला खेलू राय पट्टी निवासी राजू शर्मा (35) अपने साथियों के साथ पूजा के कार्यक्रम में नरवा गंगा घाट गया था। सभी पूजा के लिए नाव से उस पार गए थे। सुबह करीब आठ बजे लौटानी में घाट से कुछ पहले राजू और उसके कुछ मित्र नहाने लिए नाव से गंगा में कूद पड़े। अन्य युवक तो बाहर निकल आए लेकिन राजू का पता नहीं चला तो उसके मित्र शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर घाट पर भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते घाट पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। युवक राजू गांव पर ही रहकर मेहनत मजदूरी करता था। उसके दो बच्चे रितिका, अंशु हैं। उसकी पत्नी ममता देवी एवं मां तारा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। गहमर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि युवक राजू शर्मा के डूबने की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर है उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन