फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bad weather alert in the district from today

Ghazipur News: जिले में आज से खराब मौसम का अलर्ट

Wed, 28 Oct 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bad weather alert in the district from today
गाजीपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से जिले में 28 से 31 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की आशंका है। इस दौरान मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली, तेज झोंकेदार हवा और बेमौसम भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान के आधार पर आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तापमान में भी अचानक छह से नौ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि 28 से 30 अक्तूबर तक मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने और 29 से 31 अक्तूबर तक व्यापक बारिश की आशंका है। पूर्वानुमान के अनुसार, हवा की गति 40 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकेदार हवा की गति 30 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। उन्होंने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों पर लगातार नजर रखने और सुरक्षित भवनों में रहने की अपील की। आकाशीय बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल चार्जिंग और विद्युत उपकरणों के अनावश्यक इस्तेमाल से भी बचने की सलाह दी गई है। अशोक राय ने बताया कि आपात स्थिति में 112, 1077 या 1070 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed