{"_id":"6614406de68f4dfde90e16e4","slug":"youth-injured-due-to-bike-overturning-dies-during-treatment-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-113143-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बाइक पलटने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बाइक पलटने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास पांच दिन पूर्व एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में युवक को गंभीर चोट आई थी। वह बड़ी बहन को बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा दिलाकर बाइक से घर जा रहा था। रविवार की रात वाराणसी में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वह माता- पिता का इकलौता पुत्र था।
रघुनाथपुर गांव निवासी सुकेश यादव (18) बीते तीन अप्रैल को बड़ी बहन माया यादव को बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा दिलवाकर बाइक से घर रघुनाथपुर गांव वापस आ रहे थे। इसी बीच वह जगदीशपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे युवक के सिर में गंभीर चोटें आई।
वहीं बहन भी घायल हो गई थी। आस-पास मौजूद लोगों ने आनन- फानन में दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान देर रात करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई। पिता केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में गुजरात में तैनात हैं। जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने बताया कि मृतक की बहन का इलाज चल रहा है।