{"_id":"640cd10921829ecf6103f8f4","slug":"youth-going-home-in-tadwa-was-beaten-with-sticks-ghazipur-news-c-20-vns1008-99482-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: टड़वा में घर जा रहे युवक को लाठी डंडे से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: टड़वा में घर जा रहे युवक को लाठी डंडे से पीटा
विज्ञापन
गुस्साए सैकड़ों महिला-पुरुष डंडे लेकर थाने पहुंचे
पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला, पीएसी बुलाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में होली के दिन यादव और उसी गांव के दलित बस्ती के लोगों में विवाद शनिवार की रात करीब नौ बजे फिर बढ़ गया। गांव का गुलाब राम(22) शादियाबाद बाजार से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
मामले की जानकारी जब शादियाबाद पुलिस को हुई तो आनन फानन में घटनास्थल पहुंची। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना से नाराज सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे लाठी डंडा लेकर शादियाबाद थाने पर पहुंच गये। जिनको किसी तरह समझाकर पुलिस ने वापस किया।
घटना की जानकारी होते ही सीओ भुड़कड़ा, थाना शादियाबाद, सादात , भुड़कुड़ा, नंदगंज बॉडी प्रोटेक्टर से लैस होकर मुस्तैद हो गये। जिससे बड़ी घटना होने से रोकने में पुलिस कामयाब रही। सीओ भुड़कुड़ा रवींद्र वर्मा ने बताया कि कोई घटना ना हो। इसके लिए पीएसी को भी मौके पर बुलाया जा रहा है।