फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth from Kathar dies after being hit by truck in Palwal

कठार के युवक की पलवल में ट्रक की चपेट में आने से मौत

Tue, 12 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth from Kathar dies after being hit by truck in Palwal
भांवरकोल थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी एक युवक की रविवार को हरियाणा के पलवल टोल प्लाजा पर ट्रक की चपेट में आने मौत हो गई। सोमवार की दोपहर शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग बिलख रहे परिवार के सदस्यों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

कठार गांव निवासी राधेश्याम यादव (26) हरियाणा के पलवल में एक टोल प्लाजा पर तैनात थे। प्रतिदिन की तरह बीते रविवार को सुबह पांच बजे के करीब अपने ड्यूटी के समय टोल प्लाजा के बैरियर के पास खड़े होकर बुकिंग आफिस खिड़की के अंदर बैठे कर्मी से कोई आवश्यक बात कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक आता की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही महिलाओं के रोने-बिलखने से मातमी सन्नाटा पसर गया। दोपहर बारह बजे राधेश्याम यादव का शव एंबुलेंस से घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। अभी तीन वर्ष पूर्व ही युवक की शादी हुई थी। हादसे के बाद पत्नी धाड़ें मारकर रोने बिलखने लगी। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed