फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth drowned while taking bath in Karmanash, search continues

कर्मनाश में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी

Wed, 23 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned while taking bath in Karmanash, search continues
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के अमौरा गांव के बाहर दादा के श्राद्ध कर्म के लिए स्नान करने गया युवक बुधवार को कर्मनाशा में डूब गया। पुलिस शाम तक गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी थी। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम पसर गया था।
विज्ञापन

अमौरा गांव निवासी अभिषेक यादव (18) के दादा इंद्रदेव यादव की बीते पांच मई को निधन हो गया था। लॉकडाउन एवं परिजनों के अनुपस्थिति होने के कारण उनका श्राद्धकर्म टाल दिया गया था। परिवार के सदस्यों के घर आने के बाद श्राद्धकर्म शुरू हुआ। बुधवार को परिवार के लोग कर्मनाशा नदी में स्नान कर रहे थे। अभिषेक यादव भी घाट पर नहाने गया हुआ था। नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। इधर युवक के डूबने से परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। युवक दो भाइयों में छोटा था। इस संबंध में दिलदारनगर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि सूचना पर पुलिसकर्मियों मौके पर भेजा गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed