{"_id":"5ea078188ebc3e90470ce940","slug":"youth-dies-in-car-bike-collision-ghazipur-news-vns5215436153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के देवकली पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की सुबह कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों का उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस कार को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बलिया जिले के परमानंदपुर गांव निवासी नेहरुदीन अहमद वाराणसी पुलिस लाइन में तैनात है। वह स्वंय कार चलाकर परिवार की तीन महिला, तीन बच्चे और दो पुरुष सहित कुल 8 लोगों को लेकर वाराणसी जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार ने देवकली पेट्रोल पम्प के समीप सड़क पार कर रहे बाइक सवार को जोरदार टकर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक हवा में उड़ते हुए 50 मीटर दूर जा रही गिरी। देवकली से दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार क्षेत्र के डिहिया गांव निवासी आनंद कुशवाहा (20), रामाशीष कुशवाहा (22) तथा रामजन्म कुशवाहा (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार सवार को हल्की चोटें आई। लोगों ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों के साथ ही पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस के साथ ही परिवार के लोग पहुंच गए। घायलों को सैदपुर अस्पताल ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने लक्षन मौर्या के पुत्र रामजन्म को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो युवकों का उपचार चल रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया। मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।