फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies by drowning in river

Ghazipur News: नदी में डूबकर युवक की मौत

Wed, 05 Apr 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth dies by drowning in river
खानपुर। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी प्रभात विश्वकर्मा उर्फ कल्लू (25) बुधवार को दोस्तों के साथ वाराणसी जनपद के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव दर्शन-पूजन करने गया था। दर्शन- पूजन से पूर्व दोस्तों के साथ वहां नदी में नहा रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह डूब गया। दोस्तों ने जब शोरगुल मचाना शुरू किया तो आस-पास के मल्लाह मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश में जुट गए। सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घंटों मशक्कत के बाद प्रभात के शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के पिता अरविंद विश्वकर्मा पुत्र का शव देख बिलखने लगे। इधर मां संगीता देवी बहन जूही, बंदना, निधि और भाई रतन के रोने से गांव में चीख-पुकार मची रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed