फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies after falling in BSF recruitment race

BSF Recruitment: भर्ती दौड़ में गिरने से भोजपुरी गायक कलाकार के भाई की मौत, गुड़गांव में हुआ हादसा

Thu, 28 Jul 2022 08:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 08:51 AM IST
सार

बीएसएफ की भर्ती दौड़ में युवक की मौत की खबर  से घर में कोहराम मचा हुआ है।  बिलखती मां एक ही बात कर रही है कि निरकेवल यह कह कर घर निकला था-  इस बार मेरा अंतिम प्रयास है। इसके बाद भर्ती में नहीं जाऊंगा। इस बार वर्दी पहनकर लौटूंगा या तो शहीद होकर ही घर आऊंगा।

विज्ञापन
Youth dies after falling in BSF recruitment race
सांकेतिक - फोटो : ANI Video Grab

विस्तार

नंदगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर पाली गांव निवासी निरकेवल की बीएसएफ की भर्ती दौड़ में गिरकर गुड़गांव में मौत हो गई। घटना दो दिन पहले की है। बुधवार को गुड़गांव से शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक के साथ सेना में भर्ती के लिए अभ्यास करने वाले युवकों की भीड़ साथी को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी।
विज्ञापन


महमूपुर पाली गांव निवासी निरकेवल प्रजापति (22) बीएसएफ में भर्ती में शामिल होने के लिए गुड़गांव गया था। 25 जुलाई को दौड़ने के दौरान चौथे राउंड में 50 मीटर पहले गिरकर उसकी मौत हो गई। भर्ती प्रक्रिया में तैनात सेना अधिकारियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग वाहन लेकर गुड़गांव के लिए रवाना हो गए थे। मृतक के पिता तुलसी प्रजापति के पांच पुत्रों में तीसरे स्थान पर था। निरकेवल भोजपुरी गायक कलाकार रामकेवल प्रजापति का भाई था। सुबह शव आने के बाद भर्ती की तैयारी करने वाले साथी युवक हाथ में तख्तियां लेकर मृतक के घर पहुंचे। वाहन पर चारों तरफ निरकेवल की फोटो लगाकर फूल माला से भव्य सजावट कर अंतिम संस्कार के लिए जोहरगंज ले जाया गया। इस दौरान दर्जनों बाइक और चार पहिया वाहनों पर सवार युवक भारत माता की जय, वंदे मातरम, जब तक सूरज चांद रहेगा, भैया तेरा नाम रहेगा। नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। जवान बेटे की मौत से माता-पिता के साथ भाइयों रामकेवल, रामनवल, सतीश, मनीष के आंसू नहीं रुक रहे हैं। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे थे।
विज्ञापन


इस बार वर्दी पहनकर ही लौटूंगा
 नंदगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर पाली गांव में तुलसी प्रजापति के घर में मौत का सन्नाटा पसरा है। घर का बेटा कहां तो वर्दी पाने के लिए बीएसएफ की भर्ती दौड़ में शामिल होने के लिए गुड़गांव जा रहा था तो किसी को क्या पता था कि ये उसका अंतिम प्रयास ही नहीं बल्कि अंतिम सफर होगा। मां शकुंतला देवी के आंसू तो थम ही नहीं रहे हैं। बिलखती मां एक ही बात कर रही है कि निरकेवल यह कह कर घर निकला था की इस बार मेरा अंतिम प्रयास है। इसके बाद भर्ती में नहीं जाऊंगा। इस बार वर्दी पहनकर लौटूंगा या तो शहीद होकर ही घर आऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed