फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies after drowning in Tamasa River

Ghazipur News: तमसा नदी में डूबने से युवक की मौत

Sat, 23 May 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after drowning in Tamasa River
गंगौली/बहादुरगंज। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज स्थित करधन घाट पर तमसा नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बहादुरगंज वार्ड नंबर 11 निवासी गौतम मद्धेशिया (25) के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई नीतिश मद्धेशिया ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गौतम बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे टहलने के लिए तमसा नदी की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे नदी में युवक का शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार गौतम तीन भाइयों में सबसे छोटा था और तीन दिन पहले ही बाहर से कमाकर घर लौटा था। उधर, बहादुरगंज चौकी इंचार्ज ने बताया कि किसी पुलिस कर्मी के खिलाफ यदि इससे संबंधित शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी राजनारायन ने बताया कि तमसा नदी में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जुआ खेलने के दौरान पुलिस आने से भागने पर नदी में कूदने की चर्चा
ग्रामीणों में चर्चा है कि देर रात करीब 1:30 बजे कुछ युवक नदी के घाट पर जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान बहादुरगंज चौकी के दो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख कर सभी लोग भागने लगे, जिसमें गौतम शामिल था। चर्चा है कि पुलिस से बचने के लिए मृतक नदी में कूद गया और जलकुंभी होने से तैरकर बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed