फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies after being crushed by tractor

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत

Fri, 22 Apr 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being crushed by tractor
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एनएच 31 स्थित महादेवा मोड़ के पास शुक्रवार की शाम को ट्रैक्टर से कुचलकर हरिवल्लमपुर गांव निवासी ईश्वरदयाल यादव (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन

ईश्वरदयाल यादव बाइक से हरिवल्लमपुर अपने घर से मुहम्मदाबाद शाहनिन्दा की ओर जा रहा था। जब वह महादेवा जाने वाले शिवगंगा द्वार के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। ट्रैक्टर से कुचलने के दौरान उसे सिर में गंभीर चोट आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ईश्वरदयाल खाड़ी देश में नौकरी करता था। वह तीन-चार महीने पहले घर आया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल था। ईश्वरदयाल का का एक पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पत्नी ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed