फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth Congress expressed protest by begging on PM's birthday

Ghazipur News: पीएम के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस ने िभिक्षाटन कर जताया विरोध

Mon, 18 Sep 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress expressed protest by begging on PM's birthday
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले में जगह- जगह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पूरे देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। वही, विपक्षी दल यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने युवाओं के साथ भिक्षाटन कर अपनी बेरोजगारी और समस्याओं को जनता के समक्ष रखने का कार्य किया।

इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिवांशु पांडेय अंशु ने कहा कि युवाओं को रोड पर उतरने के लिए सरकार ने पूरी तरह विवश कर दिया है। हम यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सदैव विरोध करते रहेंगे। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डा. ज्ञानचंद्र राम, जिला उपाध्यक्ष ताम्रध्वज कुमार, जिला महासचिव अच्छे लाल, अभय कुमार, अनुराग पांडेय आदि युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed