{"_id":"5e10d1f98ebc3e87904078f2","slug":"youth-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-ghazipur-news-vns5032461150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खानपुर। औड़िहार-जौनपुर रेल मार्ग पर स्थानीय थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव में शनिवार की सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।
जौनपुर जिला के केराकत थाना के मई गांव निवासी विनोद कुमार सिंह का पुत्र राज सिंह (18) तीन जनवरी को नानी की मौत पर अपने ननिहाल आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना के चकेरी गांव में दाह-संस्कार में शामिल होने के लिए आया था। वह मेहनाजपुर से सुबह बस से खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा पर उतर गया। इसके बाद दुकान पर चाय-नाश्ता किया और पैदल ही औड़िहार की तरफ रेलवे लाइन के किनारे से जा रहा था। कुछ दूर जाकर गजाधरपुर में स्थित रेलवे क्रासिंग के पास रुक गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही जौनपुर जाने वाली डेमू ट्रेन उसके पास पहुंची, वह उसके आगे कूद गया। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तत्काल बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। उनके आने पर लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।