फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth commits suicide by consuming toxic substance

Ghazipur News: विषाक्त पदार्थ खा कर युवक ने की आत्महत्या

Tue, 20 Feb 2024 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by consuming toxic substance
दिलदारनगर। नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय गांव में रविवार की देर रात एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे मन मुताबिक नौकरी न मिलने का कारण परिजन बता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि नगसर नेवाजू राय गांव निवासी ठाकुर दयाल के दो पुत्र हैं, जिनमें मृतक कमलेंद्र कुमार राय (32) छोटा था।
विज्ञापन

कमलेेंद्र गांव में ही एक कार्यक्रम में गया था। वहां से वह घर आ गया था। पिता ठाकुर दयाल भी घर से बाहर कहीं गए थे। उन्हें घर से सूचना मिली कि कमलेंद्र कमरे में अचेत पड़ा है, जिसके मुख से झाग निकल रहा है। सूचना के बाद वह घर पहुंचे और पुत्र को वाहन से उपचार के लिए रेवतीपुर सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत खराब देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने बताया कि अमरेंद्र बीसीए पास कर एयरटेल कंपनी में कार्यरत था। लेकिन वह इस नौकरी से खुश नहीं था। उसे छोड़ वह दूसरी नौकरी की तलाश में जुट गया। मन मुताबिक नौकरी न मिलने से वह पिछले करीब छह महीने से काफी परेशान चल रहा था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। नगसर हाल्ट थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामलें की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed