फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youngsters are forced to study under a dilapidated roof

Ghazipur News: जर्जर छत के नीचे पढ़ने को विवश हैं नौनिहाल

Mon, 08 Apr 2024 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youngsters are forced to study under a dilapidated roof
सेवराई विकास खंड भदौरा के प्राथमिक विद्यालय अमौरा में मौत के साए में रहकर नौनिहाल शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। विद्यालय की चटकी व दरारयुक्त छतों से अभिभावकों व शिक्षकों में किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

शिक्षकों की मानें तो विकास खंड में कई विद्यालयों की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी हैं। इन विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाना घातक साबित हो सकता है, लेकिन शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के कान में जू नहीं रेंग रही है। विद्यालय की छतों से आए दिन प्लास्टर टूट कर गिरना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

छतों में दिख रही सरिया व चिटकी दीवारें कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती हैं। स्कूल में करीब 197 बच्चे पंजिकृत हैं, जिनकी शिक्षा दीक्षा के लिए कुल पांच शिक्षक है। ग्रामीणों की माने तो विद्यालय का भवन करीब 40 साल पुराना है, जिसकी छत जर्जर हो चुकी है। आये दिन छत का प्लास्टर गिरता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश सिंह का कहना है कि जर्जर व जीर्ण-शीर्ण हो चुकी बिल्डिंग को लेकर कई बार बीईओ व बीएसए को पत्राचार कर स्थितियों से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इस संबंध बीएसए हेमंत राव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में संबंधित बीईओ को निर्देशित कर जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed