फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young woman dies in tractor collision, two others injured including cousin

Ghazipur News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवती की मौत, फुफेरा भाई सहित दो घायल

Wed, 29 Oct 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Young woman dies in tractor collision, two others injured including cousin
खानपुर थाना क्षेत्र के शादीभादी बाबतपुर मार्ग पर मंगलवार को बहुरा गांव के सामने आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में इकलौती पुत्री की मौत हो गई। सहेली और फुफेरा भाई घायल हो गए। तीनों एक स्कूटी से छठ पूजा का प्रसाद देने जौनपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि परिजनों ने बताया कि जौनपुर जनपद के चंदवक थाना के कछवन गांव निवासी आर्यन राजभर बहुरा गांव निवासी ममेरी बहन विपाश राजभर (22) और गोरखा निवासी प्रतिमा को स्कूटी से लेकर छठ पूजा का प्रसाद पहुंचाने घर जा रहा था।
विज्ञापन

गांव के बाहर निकलते ही शादीभादी बाबतपुर मार्ग पर सामने आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। हादसे में बिपाशा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फुफेरा भाई आर्यन राजभर और प्रतिमा घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही माता सबिता और भाईयों का रो- रोकर बुरा हाल था। पिता संजय राजभर पुणे में रहकर प्राइवेट नौकरी कर जीवन यापन करते हैं। पुत्री की मौत की जानकारी मिलते ही वह पुणे से घर के लिए रवाना हो गए हैं।

थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे से ट्रैक्टर को चिह्नित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed