{"_id":"66255b226ff69f59ba014b19","slug":"young-man-shot-in-ghazipur-condition-critical-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; वाराणसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; वाराणसी रेफर
Mon, 22 Apr 2024 12:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:00 AM IST
सार
Ghazipur News: घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घायल के छोटे भाई ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के खावपुर पोखरा पर रविवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली सीने और जांघ में लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। वहीं, हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस घायल के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
बिंदपुरवा (महराजगंज रेलवे क्रासिंग के पास) निवासी संजय कुमार पासी (35) शाम को घर से करीब दो किमी दूर खावपुर के पोखरा के पास गया था। जहां अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। परिजन घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए उसे मेडिकल अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
वहीं, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र भी पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी हासिल की। एसपी सिटी ने बताया कि घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।