फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young man shot in Ghazipur condition critical

Ghazipur News: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; वाराणसी रेफर

Mon, 22 Apr 2024 12:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 12:00 AM IST
सार

Ghazipur News: घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घायल के छोटे भाई ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Young man shot in Ghazipur condition critical
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के खावपुर पोखरा पर रविवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली सीने और जांघ में लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। वहीं, हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस घायल के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


बिंदपुरवा (महराजगंज रेलवे क्रासिंग के पास) निवासी संजय कुमार पासी (35) शाम को घर से करीब दो किमी दूर खावपुर के पोखरा के पास गया था। जहां अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। परिजन घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए उसे मेडिकल अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र भी पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी हासिल की। एसपी सिटी ने बताया कि घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed