फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   young man shot dead in ghazipur who obstructing love relationship Villagers caught accused and beaten up

गाजीपुर: प्रेम संबंध में बाधा बन रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा

Sun, 13 Jun 2021 07:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Jun 2021 07:57 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के एक गांव में प्रेमिका के कथित उलाहने पर प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे एक युवक की प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवती सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
young man  shot dead in ghazipur who obstructing love relationship Villagers caught accused and beaten up

विस्तार

प्रेम संबंध में बाधा बन रहे एक युवक की प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के हुरमुजपुर बनवा गांव की है। रविवार सुबह 11 बजे वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीट दिया। सूचना पर टीम के साथ एसपी सिटी और एसपी देहात मौके पर पहुंचे और आरोपी को कब्जे में लिया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवती सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


 हुरमुजपुर बनवा की एक युवती का शादियाबाद थाना क्षेत्र के बैरमपुर के शैलेश गोड़ के बेटे सोनू गोड़ के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनू हुरमुजपुर गांव स्थित अपनी मौसी के घर आता-जाता था। युवती की पांच जून को शादी थी। ग्रामीणों की माने तो शादी के बाद भी सोनू युवती के ससुराल तक जा पहुंचा था।
विज्ञापन


परिजनों ने उसके मायके वालों को उलाहना भी दी थी। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद युवती मायके चली आयी। इसी बीच पड़ोसी युवक बृजेश उर्फ कल्लू चौहान (20) ने उसे शादी के बाद ऐसा करने से मना किया। बृजेश को प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनते देख युवती ने सोनू को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज सोनू रविवार को अपने एक साथी के संग हुरमुजपुर पहुंचा। चाचा उमा चौहान  के घर के बाहर  सो रहे बृजेश की युवती ने पहचान कराई। इसके बाद सोनू ने बृजेश की बायीं कनपटी पर तमंचा सटा कर उसे गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे सोनू को ग्रामीणों ने बेसो नदी के किनारे घेर लिया।

इस पर उसने फायर कर दिया जिसमें ग्रामीण बालचंद चौहान बाल-बाल बच गए । बाद में ग्रामीणों ने उसे दबोचा और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के  समझाने पर जब ग्रामीण नहीं माने तो मौके पर सीओ भुड़कुड़ा और एसडीएम सूरज यादव, एसपी सिटी व एसपी देहात मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। युवती को भी हिरासत में लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed