फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young man jumped into Ganga while talking on video calling

Ghazipur News: वीडियो कॉलिंग पर बात करते हुए युवक ने गंगा में लगाई छलांग

Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Young man jumped into Ganga while talking on video calling
सुहवल। शहर कोतवाली क्षेत्र के हमीद सेतु से रविवार की शाम चार बजे एक अज्ञात युवक ने वीडियो कॉलिंग पर बात करते हुए गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को पुल पर एक बैग मिला। जिसके आधार पर पुलिस शिनाख्त में जुटी है। साथ ही देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की गई। हमीद सेतु पर शाम के समय एक युवक पहुंचा और रेलिंग के पास बैग रखकर वीडियो कॉलिंग के जरिये किसी से बात करने लगा। साथ ही मोबाइल से पुल और गंगा की दूरी दिखा रहा था। ऐसे में अभी लोग कुछ समझ पाते कि उसने गंगा में छलांग लगा दी। राहगीर शोर मचाते हुए घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। लेकिन तब-तक वह पानी में समा चुका था। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज भूपेंद्र कुमार निषाद पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से एक लाल रंग का बैग मिला।
विज्ञापन

तलाशी में बैग से कपड़ा, ब्रश, नमकीन आदि के साथ बस्ती से नौसढ़ रोडवेज बस का एक टिकट भी मिला। हालांकि पुलिस देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में पुलिस जुटी रही। इधर ग्रामीणों ने एनएचएआई से मांग की कि हमीद सेतु की रेलिंग पर दोनों तरफ लोहे की रेलिंग लगा दी जाए, जिससे इस तरह के लोगों के द्वारा उठाए जा रहे आत्मघाती कदम पर प्रभावी तरीके से रोक लग सके। इस संबंध में कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि कूदे युवक का पता नहीं चल सका है। घटनास्थल से मिले बैग से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed