फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young man found unconscious three km away from home, died in hospital

Ghazipur News: घर से तीन किमी दूर युवक बेहोश मिला, अस्पताल में मौत

Fri, 13 Sep 2024 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Young man found unconscious three km away from home, died in hospital
औड़िहार। सादात थाना क्षेत्र के मंगारी पट्टी ग्राम के निकट शुक्रवार को घर से निकला युवक तीन किमी दूर एक खेत के किनारे बेहोशी की हालत में पाया गया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। सादात थाना क्षेत्र के कुवाटी गांव के रहने वाले अंकित पांडेय (20) को किसी ने फोन किया। किसी काम से मिर्जापुर बाजार में पांच हजार रुपये लेकर आने के लिए बुलाया। वह घर से रुपये लेकर और अपनी मां को जानकारी देकर साइकिल से निकला। शाम 4 बजे घर से करीब तीन किमी दूर पट्टी ग्राम स्थित एक खेत के किनारे बेहोश पड़े होने की जानकारी परिवार के लोगों को हुई। माता-पिता रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे, उनके मुताबिक उसके मुंह से झाग निकल रहा था। वे लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता जितेंद्र पांडेय ने घटना की जानकारी सैदपुर और सादात पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सादात संतोष राय ने बताया कि घटना स्थल पर भी पुलिस गई और जांच-पड़ताल की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बहन को ससुराल पहुंचाने जा रहे भाई की मौत
सेवराई। भदौरा रेलवे स्टेशन पर भाई अपनी बहन को उसके ससुराल ले जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अचानक चक्कर आने के कारण वह नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बसुका गांव निवासी हिमांशु राजभर (18) अपनी बहन प्रीति को उसके ससुराल ले जाने के लिए घर से निकला था। ट्रेन पकड़ने के लिए वह बहन संग भदौरा रेलवे स्टेशन पहुंचा। प्लेटफाॅर्म पर भाई-बहन ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान हिमांशु को अचानक चक्कर आया और वह अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। उसकी हालत देखकर आसपास के लोग उसको लेकर भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। भाई की मौत की सूचना मिलते ही बहन प्रीति बेसुध हो गई। यही हाल परिजनों का भी था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed