फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young man died by hanging himself

युवक ने फंदे से झूलकर दी जान

Fri, 31 Jul 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Young man died by hanging himself
भीमापार। सैदपुर कोतवाली के चकिया मसोन गांव में शुक्रवार को एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आत्महत्या के कारणों की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

चकिया मसोन गांव निवासी राजेश राम (32) ने दोपहर कमरे में आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों की नजर जब युवक के लटकते शव पड़ी तो वह चीखने-चिल्लाने लगे। उनके रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव नीचे उतरवाया। परिजनों से पूछताछ के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही कई माह से अपने बच्चों के साथ मायके रह रही पत्नी रीना भी पहुंच गई और पति का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। वहीं परिवार के सदस्यों के रोने से गांव में मातम छा गया। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed