फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Yoga brings new energy in life: CDO

योग जीवन में नई उर्जा का करता है प्रवाह : सीडीओ

Thu, 15 Jun 2023 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Yoga brings new energy in life: CDO
गाजीपुर। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह के तहत हर घर योग का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। इसको सफल बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आमघाट गांधी पार्क में भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

योग सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि योग हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है। यह आज से नहीं बल्कि कई सालों से भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा बना हुआ है। योग शरीर से लेकर मस्तिष्क तक के लिए भी फायदेमंद है। यह आपके शरीर को लचीलापन रखने के साथ-साथ मांसपेशियों में ताकत और बॉडी टोन करने के लिए भी फायदेमंद है। योग आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवाह करता है।
विज्ञापन

इसी बात को ध्यान में रखते हुए और योग को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 15 से 21 जून तक योग सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। जिसके दृष्टिगत आज जिला स्पोर्टस स्टेडियम में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि योग करना कोई नई बात नहीं है, बल्कि इसकी उत्पत्ति भारत में हजारों साल पहले ही हो गई थी। इसका जिक्र पौराणिक पुस्तकों में भी मिलता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को विश्व योग दिवस के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि यदि आप जीवन की चिंता पर विजय पाना चाहते हैं, तो इस क्षण में जिये, सांसों में जिएं, जब आप खुद की सुनते हैं, तो सब कुछ स्वाभाविक रूप से आता है। यह अंदर से आता है, कुछ करने की इच्छा होती है। संवेदनशील होने की कोशिश करें, यही योग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed