फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Yellow alert for heatwave in the district until June 27.

Ghazipur News: 27 जून तक जिले में लू का येलो अलर्ट

Wed, 24 Jun 2026 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Yellow alert for heatwave in the district until June 27.
तेज धूप से बचने के लिए गमछा ओढ़कर जाते युवक। संवाद
गाजीपुर। जिले में गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने जनपद में 27 जून तक उष्ण लहर (लू) चलने की आशंका जताई है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने येलो अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से भीषण गर्मी में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि 27 जून तक जिले में 40 डिग्री से अधिक तापमान बने रहने की आशंका है, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि येलो अलर्ट के दौरान सामान्य जनजीवन के लिए गर्मी सहनीय होगी, लेकिन छोटे बच्चों, वृद्धों और पहले से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में उन्हें दोपहर की धूप से बचाकर रखना आवश्यक है।
विज्ञापन

आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे काम करने वाले लोगों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ने की आशंका है। आपदा प्रबंधन ने औद्योगिक श्रमिकों, खनन में लगे मजदूरों और किसानों को धूप में अधिक देर तक काम न करने की सलाह दी है। लू और निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और छायादार स्थानों पर रहने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, पशुधन और कृषि फसलों पर भी इसका मामूली असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed