फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Writing the fate of the state

चुनाव सूबे की तकदीर लिखने वाला

Sun, 05 Mar 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Writing the fate of the state
भाजपा प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा के समर्थन में बोलते रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा।
जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा-भासपा गठबंधन के उम्मीदवार रामनरेश कुशवाहा के समर्थन में बिजौरा एवं बौरी गांव में रविवार को चुनावी सभा आयोजित की गई। जिसमें संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री कहते हैं कि रेलवे की ओर से मेट्रो ट्रेन को एनओसी नहीं दी गई।
विज्ञापन


मैं लोगों को बताना चाहूंगा कि सरकार रेलवे से सभी ट्रायल कराने के बाद सेफ्टी क्लीयरेंस लेगी। इसके बाद ही एनओसी दी जा सकती है। कहा कि यह चुनाव उत्तर प्रदेश की तकदीर लिखने वाला है। 
विज्ञापन


कहा कि इस काम को अगर बेहद तेजी से किया जाए तो भी कम से कम चार महीने लगेंगे लेकिन अखिलेश सरकार सिर्फ झूठ फैलाकर जनता को बेवकूफ बनाना जानती है। अगर गाजीपुर के लोगों को मेट्रो का सफर करना होगा तो वह मोदी सरकार की तरफ से चलाई गई सुहेलदेव एवं शब्दभेदी  एक्सप्रेस से क्रमश: द्वारका एवं दमदम जाकर मेट्रो का सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वो पूछते हैं कि मोदी सरकार ने अब तक क्या किया है। कहा कि प्रदेश की सरकारों ने बीते 40 वर्षों में जितना खर्च किया है, केंद्र ने महज ढाई वर्षों में उससे 20-30 करोड़ रुपये ज्यादा का ही काम किया होगा। अध्यक्षता सुबच्चन चौहान एवं संचालन जगदीश सिंह ने किया। इस मौके पर चतुर्भुज चौबे, संजय चतुर्वेदी, संजीव, योगेंद्र शर्मा, आशुतोष, जगदीश, रमेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed