फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wrestling: Daughters won 3 medals including one gold

Ghazipur News: कुश्तीः बेटियों ने एक स्वर्ण समेत 3 पदक जीते

Thu, 09 Oct 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wrestling: Daughters won 3 medals including one gold
गाजीपुर। गोरखपुर में 7 से 11 अक्तूबर तक 69वीं विद्यालयीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई है। पहले दिन बालिकाओं की कुश्ती में वाराणसी मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले की 4 बालिका पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण सहित 3 पदक जीतने का गौरव हासिल किया। रामकरन इंटर कॉलेज के कुश्ती कोच-खेल अध्यापक राम आशीष यादव ने बताया कि अंडर-19 आयु वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गाजीपुर की प्रतिमा यादव ने 50 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 आयु वर्ग के 30 किग्रा में रामकरन इंटर कॉलेज की अनुष्का यादव ने रजत पदक जीता। इसी विद्यालय की छात्रा अर्चना ने 42 किग्रा भार में कांस्य पदक जीता। पहलवानों की इस कामयाबी पर नेताजी मुलायम सिंह रामकरन दादा स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक आशीष यादव, पूर्व एमएलसी डाॅ. विजय यादव, प्रबंधक डाॅ. जय सिंह, अजय यादव, प्रधानाचार्य आत्मा यादव आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed