गाजीपुर। नवयुवक मंगल दल कटरियॉ के सचिव गणेश सिंह व अध्यक्ष शिवम पांडेय के नेतृत्व में गांव के ही रामलीला मैदान में भव्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई प्रतिभागियों ने अपने दांवपेंच के करतब दिखाए। उनके प्रोत्साहन में कई गणमान्य लोग दर्शक और अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दवा संघ के जिला महामंत्री, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संगठन मंत्री एवं ग्राम पंचायत के भावी प्रधान पद के प्रत्याशी ब्रजेश कुमार पांडेय ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। ब्रजेश कुमार पांडेय ने कहा कि कुश्ती की विधा हमारी देश की धरोहर है। आज से कु्छ साल पहले तक प्रत्येक गांव के हर मोहल्ले में एक अखाड़ा जरूर हुआ करता था। बच्चे, नौजवान व बूढे लोग भी अखाड़े में कसरत के साथ-साथ कई प्रकार के खेलकूद में भाग लेते थे। इससे आदमी स्वस्थ रहने के साथ-साथ ऊर्जावान भी रहता था। लेकिन धीरे-धीरे कुश्ती और अखाड़ा विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गया। कहा कि आज के युवा कुश्ती और अखाड़ा की बजाय जेंट्स पार्लर में पहुंचना शुरू कर दिया है। वे स्टाइलिश बाल कटिंग, क्रीम, पाउडर में अपनी रूचि को झोंक चुके हैं। इस मौके पर स्टेंट बैंक के पूर्व प्रं्धक गौरीशंकर पांडेय इंफ्राजेड थर्मामीटर से प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों और दर्शकों का तापमान जांच करके सामाजिक दूरी पालन का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान पति व भाजपा नेता उमेश सिंह, रेफरी संजीव रिंह, रामाशीष सिंह, कन्हैया सिंह, सत्यम पांडेय आदि की प्रमुख उपस्थिति रही।