फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wrestler who broke coconut with his head was welcomed

Ghazipur News: सिर से नारियल फोड़ने वाले पहलवान का हुआ स्वागत

Sun, 24 May 2026 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Wrestler who broke coconut with his head was welcomed
मरदह। महाराजा वीर सुहेलदेव की जन्मभूमि बहराइच से जुड़े प्रसिद्ध पहलवान धर्मेंद्र राजभर का स्वागत रविवार को स्थानीय बस स्टैंड पर हुआ। इन्होंने अपने सिर से धड़ाधड़ नारियल फोड़ने की अनोखी कला से विदेशों तक पहचान बनाई है। वरिष्ठ बसपा नेता लल्लन राजभर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा से पूरे समाज और जिले का नाम देश-विदेश में रोशन किया है। धर्मेंद्र राजभर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले एक हठयोगी हैं जो अपने हाथों, पैरों, घुटनों और मुख्य रूप से सिर से नारियल फोड़ने के लिए सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों में काफी मशहूर हैं। अब तक एक लाख से अधिक नारियल तोड़ चुके हैं। नारियल को छीलना या तोड़ना सभी के लिए कठिन होता है। धर्मेंद्र राजभर ने बताया कि रोहतक में मजदूरी करने के दौरान उन्होंने देखा कि नारियल तोड़कर लोगों ने रिकार्ड बनाया। उसके बाद वहीं से यह ललक उनके मन में भी उठी और वे प्रयास करने लगे। कहा कि सात जून को आयोजित होने वाले धर्मागतपुर गांव के कार्यक्रम में 7 मिनट में 651 नारियल अपने सिर से तोड़ेंगे। इस मौके पर हरिलाल राजभर, रमायण राजभर, सत्यवंत राजभर, गोविंद राजभर, कमलेश राजभर, रंजीत राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed