फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wrestler Munna Yadav became District Kesari

Ghazipur News: पहलवान मुन्ना यादव बने जिला केसरी

Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Munna Yadav became District Kesari
स्व. प्रभुनाथ पहलवान की स्मृति में दो दिवसीय जिला केसरी कुश्ती दंगल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। स्व. प्रभुनाथ पहलवान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय जिला केसरी कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में सोमवार को बाल केसरी, कुमार केसरी ,अभिमन्यु केसरी के साथ जिला केसरी का चयन किया गया। जिला केसरी में पहलवान मुन्ना यादव निवासी वासवारी ने पहलवान कृष्णा नंद यादव निवासी मुर्की कला को चित कर जिला केसरी का खिताब जीत लिया।
जिले के शहीदों की याद में वर्ष 2023-24 के लिए यह प्रतियोगिता पांच और छह मार्च को आयोजित थी। इस प्रतियोगिता में बाल केसरी के लिए दिनेश यादव और अविनाश पहलवान के बीच कुश्ती हुई। इस कुश्ती में दिनेश पहलवान ने अविनाश को हराकर बाल केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया। कुमार केसरी के लिए हुई कुश्ती में पहलवान अमित राजभर निवासी करमपुर ने प्रद्युमन यादव निवासी सरायमुबराक को हराकर कुमार केसरी का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

अभिमन्यु केसरी के लिए पहलवान पंकज यादव निवासी सराय मुबारक और अंगद यादव के बीच कुश्ती हुई। इस कुश्ती में यादव ने अंगद यादव को चित कर अभिमन्यु केसरी होने का गौरव प्राप्त किया। अंत में जिला केसरी के लिए हुई कुश्ती में पहलवान मुन्ना यादव निवासी बसवारी ने कृष्णा नंद यादव निवासी मुर्की कला मुहम्मदावाद को कड़े मुकाबले में जीतकर जिला केसरी का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में रेफरी रहे रोशन यादव, राजेश शर्मा, राजेंद्र यादव, कमलेश यादव के साथ चंदौली के अंतरराष्ट्रीय पहलवान मुन्नी लाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजित करने में बजरंग व्यायामशाला बेद बिहारी पोखरा के संरक्षक देवनाथ यादव, पहलवान रामादल यादव, अनिल यादव, रामसूरत यादव, पूर्व जिला केसरी सुनील यादव, जय हिंद यादव, शिव कुमार यादव, सिवराज बिंद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अंत में बजरंग व्यायामशाला के प्रबंधक अनिल यादव ने सभी पहलवानों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आए हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed