{"_id":"5776ab1d4f1c1b4f4d79abee","slug":"worshiped-for-last-juma","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज अदा कर की अमन-चैन की दुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज अदा कर की अमन-चैन की दुआ
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
ramadan juma namaz photos
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलविदा की नमाज शुक्रवार को जिले की विभिन्न मस्जिदों में अदा की गयी। प्रमुख मस्जिदों में लोगों की काफी भीड़ जुटी। भीड़ के मद्देनजर मस्जिदों में नमाजियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
लोग कुर्ता-पाजामा और टोपी आदि पहन लोगों ने अपने नजदीकी मसजिदों में पहुंच अलविदा की नमाज अदा की। मस्जिदों में सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम बंधुओं ने अलविदा की नमाज पढ़ी। नमाज से पहले पेश इमाम ने रोजे की अहमियत, जकात-फितरा और ईद की नमाज से संबंधित तकरीर की। सबने आपसी भाईचारा और सूबे में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिले।
कई नमाजियों को मस्जिद में जगह न मिलने पर मस्जिद के बाहर ही नमाज अदा की गई। नगर के खासकर विशेश्वरगंज ईदगाह तथा सुजावलपुर बड़ी मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा करने वालों की सर्वाधिक भीड़ रही। इसके साथ ही गोराबाजार मस्जिद, लंका स्थित मस्जिद, कपूरपुर मस्जिद, सय्यदबाड़ा जामा मस्जिद्, टाउन हाल के पास स्थित मस्जिद, नखाश मस्जिद, एमएएस इंटर कालेज के पास स्थित मस्जिद आदि में नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों की भीड़ देखते बन रही थी।