फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Worshiped Ashtasiddhi, Giver of nine Nidhis

पूजे गए अष्टसिद्धि, नौ निधि के दाता

Thu, 04 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Worshiped Ashtasiddhi, Giver of nine Nidhis
गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न हनुमान मंदिरों में अष्टसिद्धि, नौ निधि के दाता का भव्य श्रृंगार कर पूजन-अर्चन किया गया। देर शाम तक चले भजन एवं कीर्तन के आयोजन से चहुंओर भक्ति की धूम मची रही। इस दौरान भक्तों ने पवनपुत्र की पूजा कर बल, बुद्धि, विद्या की कामना की।
विज्ञापन

शहर में स्थित हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। सुबह से शुरू हुआ सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार हनुमान जयंती पर बुधवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान मंदिरों में संकटमोचन का श्रृंगार एवं पूजन हुआ। नगर के तिवारी टोला स्थित मनोकामनादेव संकटमोचन मंदिर, नागाबाबा प्राचीन हनुमान मंदिर में बाल हनुमान, महरुपुर स्थित संकटमोचन मंदिर, शाहनिंदा स्थित हनुमान मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी हनुमान मंदिरों में महाबली संकटमोचन का श्रृंगार एवं श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। मंदिरों में दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ लगी रही। रात्रि में भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। सेवराई संवाददाता के अनुसार गहमर गांव में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महावीरी झंडा निकाला गया जो गांव के गंगा घाट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से विधिवत पूजन के बाद गांव के सभी छोटे-बड़े हनुमान मंदिरों पर झंडा लगाने के बाद पुराना दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित पूजा स्थल पर जाकर समाप्त हुआ। इसमें शामिल भक्त जयश्री राम एवं बजरंगबली की जय का उद्घोष करते चल रहे थे। जुलूस में ग्राम प्रधान बलवंत सिंह बाला, योगेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, उमेश सिंह, रविंद्र गुप्ता, दिनेश सिंह, चंदन, कुंदन, रामदुलार, रौनक, दीपू, सोनू, राहुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed