{"_id":"b2bc81606a06c8c5752dd4ac2f683789","slug":"worship-was-the-third-appearance-of-aging-chandraghanta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा की हुई आराधाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा की हुई आराधाना
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र के तीसरे दिन गुरुवार को तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा की आराधना हुई। सुबह से लेकर देर शाम तक जगतजननी के मंदिरों में जय-जय कार होती रही है। गहमर स्थित मां कामाख्या धाम और करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी देवी के दरबार में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां को अपने मन-मंदिर में बसाकर उनसे परिवार
की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से लेकर शाम तक हवन कुंड में आहुति डालने का सिलसिला चलता रहा। घंट-घड़ियाल बजने और मां के जयकारे से आसपास का वातावरण देवीमय बना रहा।
नवरात्र की शुरुआत से ही एक तरफ जहां घरों में कलश की स्थापना कर सुबह-शाम भक्तों द्वारा देवी दुर्गा की आराधना की जा रही है, वहीं शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की देवी मंदिरों में मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। तीसरे दिन गहमर स्थित मां कामाख्या धाम पर सुबह ही भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। भीड़ के चलते दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। कतार में खड़ा हर कोई मां के दर्शन के लिए बेताब था। भक्तों ने मां के चरणों में फूल-माला तथा प्रसाद अर्पित कर उनसे परिवार के लिए मंगल कामना की। मां की आराधना के बाद भक्तों ने बाबा भैरोनाथ का दर्शन-पूजन किया। करीमुद्दीनपुर स्थित कष्टहरणी भवानी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। परिसर में स्थित पूजा तथा फूल-माला की दूकानों से खरीदारी करने के बाद मां के दरबार पहुंचे। उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने मन-मंदिर में बैठाकर उनकी आराधना की।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, नवरात्र के तीसरे नगर के तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों की भारी भीड़ उमडने से पूरे दिन मेले जैसी स्थिति बनी रह रही है। शक्ति स्वरूपा के दर्शन के लिए दूसरे जनपदों के भक्त भी आ रहे हैं। इसके अलावा शहर के मिश्रबाजार स्थित मां काली मंदिर, स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर, सलेमपुर स्थित दुर्गा मंदिर पर दशनार्थियों की भीड़ उमड़ी। कासिमाबाद, भांवरकोल, दूबिहा, नोनहरा, दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, दिलदारनगर, भदौरा, मतसा, जमानिया, सैदपुर, खानपुर, शादियाबाद, बहरियाबाद, जखनिया, करंडा, ताजपुर डेहमा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे दिन मां की आराधना की धूम मची रही।
गहमर स्थित मां कामाध्या धाम पर नवरात्र को देखते हुए नवरात्र के पहले दिन से ही साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद है। पूरे दिन मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ रही है। शाम को दर्शनार्थियों की भीड़ हटने के बाद मंदिर कमेटी की तरफ से दर्शनार्थियों की ओर से इधर-उधर फैलाई गए गंदगी की साफ-सफाई कराई जा रही है, जिससे दूसरे दिन आने वाले दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न हो सके।