{"_id":"66eb3c30d61f68010401c614","slug":"workers-took-out-a-procession-and-sat-on-strike-at-sevarai-tehsil-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-120653-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जुलूस निकाल सेवराई तहसील पर धरने पर बैठे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जुलूस निकाल सेवराई तहसील पर धरने पर बैठे कार्यकर्ता
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय की छात्रा के साथ स्कूल प्रबंधक की अश्लील हरकत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को विश्व हिंदू महासंघ और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के कार्यकर्ता उतरौली चट्टी से जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए सेवराई तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना पर बैठ गए। चार सूत्रीय मांग पत्र सौंप प्रबंधक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने समझा- बुझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
डालिम्स सनबीम स्कूल रक्सहां के प्रबंधक साजिब खान पर स्कूल की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है। मामले में मुकदमा दर्ज है। अभी आरोपी जमानत पर बाहर है। इससे नाराज पीड़ित छात्रा और उसकी मां ने बीते दिनों धरना देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को विश्व हिंदू महासंघ और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के कार्यकर्ता उतरौली चट्टी से जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए सेवराई तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना पर बैठ गए।इससे तहसील में आने जाने वाले लोगों आवागमन के लिए परेशान दिखाई पड़े। इधर जानकारी मिलते ही एसडीएम संजय यादव बाढ़ प्रभावित दौरे को बीच में ही छोड़कर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को काफी समझा बुझाकर व मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने के आश्वासन के साथ धरना को समाप्त कराया कराया। विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह नचक व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा द्वारा एसडीएम को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा और दोषी प्रबंधक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। चेताया कि जब तक दोषी प्रबंधक के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। आरोपी लगाया कि स्कूल ग्राम सभा की अवैध जमीन कब्जा कर बनाया गया है। स्कूल को ध्वस्त करने की कार्रवाई तत्काल की जाए। इस मौके पर राजकुमार सिंह, लालबहादुर सिंह, अंजनी सिंह, अरविंद सिंह, धनजी सिंह, संदीप सिंह, राजू सिंह, शक्ति सिंह आदि रहे। सेवराई एसडीएम सेवराई संजय यादव ने बताया कि चार सूत्रीय मांग पत्र कार्यकर्ताओं ने सौंपा है। जांच कराकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।