फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Work stopped, sloganeering against contractor and JE

Ghazipur News: काम रोकवाया, ठेकेदार और जेई के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 14 May 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Work stopped, sloganeering against contractor and JE
मानक विहीन घटिया निर्माण सामग्री से सड़क निर्माण पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मरदह। स्थानीय ब्लाक के घरिहा गांव स्थित राजभर बस्ती में विधायक निधि से 14 लाख की लागत से 250 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण हो रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का प्रयोग कर सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए कार्य रोकवा दिया। साथ ही ठेकेदार सहित कार्यदायी संस्था आरएस के जेई और एई के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही गांव के लोगों ने कार्य में लगे मजदूरों को भगा दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि एक माह से निवेदन के बाद भी ठेकेदार द्वारा सुधार नहीं किया जा रहा था। बिना सड़क को समतल कराए ही दोयम दर्जे की सामग्री का प्रयोगकर इंटरलाकिंग ईंट लगाकर सड़क निर्माण किया गया है। इंटरलाकिंग सड़क के दोनों तरफ दो नंबर की ईंट एवं सफेद बालू का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन

मानक विहीन कार्य न करने की चेतावनी के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप लगाया कि ठेकेदार के लोग डरा धमका कर मानक विहीन सड़क बनाते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब-तक निर्मित सड़क को उखाड़कर नए सिरे से नहीं बनाया गया। तब-तक काम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण गुड्डू, सोनमती राजभर, बादामी, कौशल्या, कबूतरी, मनकी, अशोक राजभर, बंझु राजभर, जितेंद्र राजभर, कमलेश शर्मा, पुष्पा, राधिका, लालसा, मीरा सहित दर्जनों की तादात में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस संबंध में जेई दीपक तिवारी ने बताया कि नगर पालिका चुनाव की ड्यूटी की वजह से मौके पर एक भी बार नहीं गया हूं। जांच में मानक विहीन कार्य मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed