फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Work left unfinished under the cover of lockdown

लॉकडाउन की आड़ में अधूरा छोड़ दिया काम

Sun, 21 Jun 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Work left unfinished under the cover of lockdown
गाजीपुर। नगर क्षेत्र के करीब बीस गलियों और सड़कों पर जलनिगम की तरफ से सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिन मुहल्लों में पाइप डालने का कार्य हो गया, उस मार्ग पर पिच और सीसी नहीं कराया गया है। गड्ढों में सिर्फ मिट्टी डालकर पाट दिया गया। इससे हल्की बारिश होने पर भी यह सड़कें कीचड़-पानी में तब्दील हो जा रही है। ऐसे में लोगों का मार्ग से निकल पाना परेशानी भरा साबित हो रहा है। लड़खड़ाते हुए आवागमन करने को विवश होते हुए लोग संबंधित विभाग को कोस रहे हैं। कई लोग फिसलकर गिरकर घायल हो जा रहे हैं। विभाग की लापरवाही का खामियाजा आवागमन करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर में महीनों पहले सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य जलनिगम की तरफ से शुरु कराया गया था। कई मार्गों और गलियों की खुदाई कर पाइप डालने का कार्य किया गया। इसके बाद खोदे गए गड्ढे को मिट्टी से पाट दिया गया, लेकिन पिच और सीसी निर्माण नहीं किया गया। इसी बीच कोरोना महामारी की वजह से हुए लाकडाउन के कारण लाइन बिछाने का कार्य बंद कर दिया गया। खोदी गई सड़कों को ठीक से न पाटे जाने से आवागमन करने वालों की परेशानी बढ़ गई। बारिश का मौसम शुरु होते ही आवागमन करने वालों की परेशानियों में और भी इजाफा हो गया है। बारिश की वजह से सड़क पर मौजूद मिट्टी कीचड़-पानी में तब्दील हो जा रही है। आलम यह हो जा रहा है कि कीचड़ के बीच एक कदम भी चलना लोगों के लिए मुश्किल भरा साबित हो रहा है। बाइक सवार फिसलकर गिरकर घायल हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश से नगर के सहकारी कालोनी, शास्त्रीनगर-सिकंदरपुर, विवेकानंद कालोनी, लकड़ी के टाल, सुजावलपुर, नवापुरा मार्ग, पुलिस लाइन, कसाई मुहल्ला मार्ग, नवोदय विद्यालय मार्ग, रिवर बैंक कालोनी मार्ग सहित नगर के करीब 15 मार्ग कीचड़ में तब्दील हैं। इससे आवागमन करने तवालों की जान सांसत में पड़ी हुई है। लोग लड़खड़ाते हुए किसी तरह से सड़क से निकलते हुए इस परेशानी के लिए संबंधित विभाग को कोस रहे हैं। लोगों का कहना है कि सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई तो कर दी गई, लेकिन सड़क को दुरुस्त नहीं किया। विभाग कज्ञ्ी लापरवाही का खामियाजा आवागमन करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य जलनिगम की तरफ से किया जा रहा है। जलनिगम द्वारा खोदी गई सड़कों को पूरी तरह से दुरुस्त कराकर वापस करना है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए विभाग को अवगत कराया गया है कि जल्द से जल्द सड़कों को दुरुस्त कराने का कार्य करें। सरिता अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed