फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Work from Audihar to Ankushpur in final stage

औड़िहार से आंकुशपुर तक का कार्य अंतिम चरण में

Tue, 15 Sep 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Work from Audihar to Ankushpur in final stage
औड़िहार। औड़िहार-छपरा रेल मार्ग के दोहरीकरण का कार्य तेज गति से चल रहा है। 171 किलोमीटर लंबे इस रेल मार्ग पर खंडवार कई टीमें कार्य को मूर्त रूप देने में लगी हुई हैं। इस रूट पर 75 से ज्यादा आदमी प्रतिदिन काम कर रहे हैं। औड़िहार से आंकुशपुर तक का कार्य अंतिम चरण में है। पहले चरण में औड़िहार से तरांव रेलवे स्टेशन तक एक हफ्ते में ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने देते हुए बताया कि औड़िहार से तरांव तक रेल पथ बनाने के साथ ही विद्युतीकरण एवं सिग्नल प्वाइंट का काम पूरा कर लिया गया है। सरसरी तौर पर रेल विद्युतीकरण एवं रेल लाइन बनाने का कार्य गाजीपुर तक हो चुका है लेकिन सिग्नल प्वाइंट बनाए जाने का कार्य अवशेष है। शीघ्र ही प्वाइंट बनाने का कार्य पूरा कराकर दूसरे फेज में गाजीपुर तक दोहरीकरण के नए रूट पर ट्रेनें दौड़ने लगेगी। गाजीपुर सिटी से पूरब की ओर लाइन बिछाने का कार्य छपरा तक जारी है लेकिन अभी नए बनाए जा रहे रेलमार्ग पर ट्रेनों के आवागमन कार्य में समय लगेगा। औड़िहार से गाजीपुर तक दोहरीकरण के कार्य में विद्युतीकरण के लिए केईसी तथा रेल पथ बनाने के लिए पीडब्ल्यूआई की कंस्ट्रक्शन कंपनियां लगी हुई हैं। दोहरीकरण कार्य पूरा हो जाने पर ट्रेनों के आवागमन में सुविधा होगी और ट्रेन समय से गंतव्य को आ-जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed