{"_id":"57a791ea4f1c1bc3762bca95","slug":"work-began-to-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के लिए कार्य शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील के लिए कार्य शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
तहसील के लिए कार्य शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की महिला कल्याण राज्यमंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा एवं जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने नवसृजित कासिमाबाद तहसील को क्रियाशील करने के संबंध में जनपद के सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व में बने भवनों में विद्युत, पानी, रंगाई पुताई, साफ-सफाई के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया। अभिलेखों के रख-रखाव से संबंधित कमरे के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
खंड विकास अधिकारी कासिमाबाद को निर्देश दिया कि अविलंब तहसील परिसर की साफ सफाई एवं रंगाई-पुताई करा लें। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आनंद कुमार को कार्यालय में फर्नीचर, आलमारी आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर महिला कल्याण मंत्री ने आश्वस्त किया कि तहसील से संबंधित व्यवस्थाओं मेें जो भी दिक्कतें आएं उसके बारे में उन्हें अवगत कराया जाय ताकि समय से उसको पूर्ण कराया जाय।
उन्होंने बताया कि अधिकारी आवास के लिए सहकारी कताई मिल बड़ौरा के गेस्ट हाउस को चिह्नित किया गया है। जिलाधिकारी ने उक्त गेस्ट हाउस का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, अधिशासी अभियंता विद्युत, आरईएस, जल निगम, खंड विकास अधिकारी, कासिमाबाद के अतिरिक्त अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।