फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Won gold and silver in boxing and taekwondo competition

Ghazipur News: बाक्सिंग और ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण और रजत

Sat, 11 Nov 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Won gold and silver in boxing and taekwondo competition
जमानिया। क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने सीबीएसई ईस्ट जोन बाक्सिंग और ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण और रजत पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंधक अमित कुमार ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय के ग्यारहवीं वाणिज्य वर्ग के छात्र हर्ष पाठक ने ईस्ट जोन बाक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और ग्यारहवीं विज्ञान वर्ग के छात्र तनीश सिंह ने ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर सीबीएसई राष्ट्रीय चैंपियनशिव के लिए अर्हता प्राप्त किया है। बताया कि ईस्ट जोन बाक्सिंग प्रतियोगिता आरएमएस हाईस्कूल सोनारी जमशेदपुर में और ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन सनबीम स्कूल बाबतपुर वाराणसी में किया गया था। विद्यालय में खिलाड़ियों का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह, एचओडी. प्राइमरी विंग पूजा सिंह ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed