{"_id":"59d90c994f1c1b7a548b6349","slug":"women-will-keep-auspicious-fast-for-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना को लेकर रविवार को महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इसकी तैयारी चल रही है। पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। एक दिन पूर्व शनिवार को व्रत रखने वाली महिलाएं पर्व से संबंधित सामानों की खरीदारी में जुटी रहीं। कुश, चलनी, करवा आदि की खरीद करने के साथ ही संजने-सवंरने के क्रम में शहर के ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। इस पर्व पर निर्जला व्रत रहकर महिलाएं पूजा-पाठ करती हैं तथा शाम को शृंगार कर चलनी में पति का दीदार कर चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के दीर्घायु होने की कामना करती हैं।
करवाचौथ को लेकर पिछले कई दिनों से महिलाओं में उत्साह है। वह बेसब्री से इस पर्व का इंतजार कर रही थीं। पर्व से संबंधित सामानों की दूकानें मिश्रबाजार, चीतनाथ, लालदरवाजा, स्टेशन आदि मुहल्लों में तीन दिन पहले ही सजा दी र्गइं। पर्व के एक दिन पूर्व शनिवार को बाजारों में महिलाएं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने चलनी, कुश, मिट्टी करवा सहित पूजा सामग्री की खरीदारी की। इसके साथ ही कपड़ों की दूकानों से साड़ी, सूट तथा अन्य प्रकार के परिधानों की खरीद की। शृंगार की दूकानों पर भी महिलाओं की भीड़ लगी रही। मिश्रबाजार में दूकानदार राजन गुप्ता और अमित ने बताया कि कुश पांच रुपये का पांच, सादी चलनी 20 और लेश वाली 30, छोटा-बड़ा करवा 20 से लेकर और 30, फोटो की बिक्री पांच से लेकर 50 रुपये तक में की गई।