फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women who worshiped the sun for happiness and prosperity

सुख-समृद्धि के लिए व्रती महिलाओं ने की सूर्य की उपासना

Fri, 20 Nov 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Women who worshiped the sun for happiness and prosperity
गाजीपुर। सूर्य की उपासना के पर्व डाला छठ पर अस्ताचल भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य शुक्रवार की शाम को दिया गया। व्रती महिलाएं समूहों में छठ मइया के गीत गाते हुए गंगा घाटों पर पहुंची। शहर के साथ ही सभी ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों, पोखरों एवं तालाबों पर श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ रही। इससे पहले बाजारों में पर्व से संबंधित सामग्रियों की जमकर खरीदारी हुई। जिले में दिन भर छठ पूजा की धूम रही।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे से व्रती महिलाओं एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों का गंगा घाटों के लिए निकलने का क्रम शुरू हो गया था। चार बजते-बजते नगर के सभी गंगाघाट श्रद्धालुओं की भीड़ से पट गए। घाटों पर पहुंची व्रती महिलाएं सुपैली में फल, पान की पत्ती, सुपारी, नारियल, अगरोटा आदि पूजा से संबंधित सामानों को लेकर गंगा घाट पहुंची। इसके बाद वेदी गंगा जल से धोकर धूप, अगरबत्ती जलाने एवं ईख को खड़ाकर कलश स्थापित किया। इसके बाद करीब दो घंटे तक पूजन-अर्चन किया। सूर्यास्त से पहले व्रती महिलाओं ने गंगा के पानी में प्रवेश किया और हाथों में सुपैली लेकर सूर्य की उपासना की। बाद में अस्त होते सूर्य को व्रती महिलाओं के पुत्र, पति एवं पुत्री सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने अर्घ्य दिया। शहर के ददरीघाट, कलेक्टरघाट, बड़ा महादेवा, चीतनाथ घाट, अंजही घाट, नवापुर घाट, पोस्ताघाट, पत्थर घाट, कोयला घाट सहित अन्य घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं तथा उनके परिवार के सदस्य घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed