फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women took out a bike rally to protest against privatization of electricity

Ghazipur News: बिजली के निजीकरण के विरोध में निकाली बाइक रैली

Thu, 01 May 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Women took out a bike rally to protest against privatization of electricity
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर की ओर से बृहस्पतिवार को विश्व मजदूर दिवस पर बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान निजीकरण का विरोध किया गया। बाइक रैली अंधऊ से निकलकर लालदरवाजा पहुंची।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पीपीपी मॉडल का परीक्षण ,फेशियल अटेंडेंस तथा निजीकरण के प्रस्ताव के लिए कंसलटेंट/ट्रांजेक्शन एडवाइजर की नियुक्ति की निविदा निकाले जाने का विरोध किया। पूर्व में वर्ष 2018 व 2020 में प्रदेश में सरकार, ऊर्जा प्रबंधन व संगठनों के बीच स्पष्ट सैद्धांतिक समझौता हुआ था। इसमें तय किया गया था कि ऊर्जा क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई भी निजीकरण नहीं किया जाएगा, लेकिन पूर्वांचल व दक्षिणांचल डिस्काम का निजीकरण का प्रस्ताव तथा कंसलटेंट की नियुक्ति पूरी तरह से असंवैधानिक व सहमतियों का खुला उल्लंघन है। निजीकरण गरीब उपभोक्ताओं, किसान व कर्मचारी हित में बिल्कुल भी नहीं है। कहा गया कि निजीकरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मिथिलेश यादव, इंद्रजीत पटेल, अभिषेक केसरवानी, रामप्रवेश चौहान, मनोज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed