फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women themselves should not be abla

खुद को अबला ना समझें महिलाएं

Fri, 03 Jul 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 03 Jul 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Women themselves should not be abla
 नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पुनर्जागरण यात्रा अभियान का समापन शुक्रवार को समारोह पूर्वक हुआ। लंका रामलीला मैदान स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लूदर्स कान्वेंट की बालिकाओं ने देहज एवं कन्या भ्रूण हत्या पर नाटक का मंचन कर वाहवाही लूटी तो बिरहा गायक सुबेदार स्नेही, भोजपुरी गायक राकेश शर्मा और घूरन राम का धोबिया नृत्य खूब सराहा गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंचरत्नी देवी ने कहा कि महिलाएं अपने आपको अबला ना समझें। बेटियों को इस योग्य बनाए कि वह अपने पैरों पर खड़ा हो। परिवार का मान सम्मान बढ़ाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 100 गांवों में जो कार्य योजना बनेगी। उसके क्रियान्वयन में जो कठिनाई आएंगी उसको अपने स्तर पर दूर कराने का प्रयास करेंगी। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि पुनर्जागरण मूल्यों के औमूल्यन के बाद ही होती है। पुनर्जागरण के लिए त्याग की जरूरत होती है। यात्रा से जुड़े सभी स्वयं सेवकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय, जिला कृषि अधिकारी एके प्रजापति, सहायक नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र प्रसाद, केंद्र की उपनिदेशक डा. ज्योत्सना, किशोरी, गीता राय, परमशीला, डा. बच्चन प्रसाद गुप्त तथा प्रधानाचार्या सिस्टर अलफांसा ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह यादव और आभार ऋषिकेश ने व्यक्त किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed