फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women made two lakh flags and earned 40 lakh rupees

Ghazipur News: महिलाओं ने बनाए दो लाख झंडे, 40 लाख हुई कमाई

Sun, 17 Aug 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Women made two lakh flags and earned 40 lakh rupees
गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने 40 लाख रुपये का कारोबार किया, जो कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है। साथ ही आधी आबादी को आर्थिक स्वावलंबन को नई उड़ान मिली है। एनआरएलएम के मिशन प्रबंधक परितोष पांडेय ने बताया कि जनपद में 4 अगस्त से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तिरंगा बनाने के कार्य में जुटी थीं। 61 स्वयं सहायता समूह की 570 महिलाओं की ओर से कुल 2 लाख तिरंगा तैयार किया गया। प्रत्येक तिरंगे की बिक्री 20 रुपये की दर से की गई। इस तरह महिलाओं ने जनपद में कुल 40 लाख रुपये का कारोबार किया। स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार किए गए झंडे विभिन्न विभागों की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले 13 अगस्त की शाम को स्वयं सहायता की महिला सदस्यों की ओर से विभिन्न विभागों को तिरंगा झंडा उपलब्ध करा दिया गया था। अधिकांश सरकारी प्रतिष्ठानों पर स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं द्वारा बनाए गए तिरंगे फहरते हुए नजर आए। समूह की महिलाओं को 2 लाख तिरंगा बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जो कि पूरा हो गया।
विज्ञापन

खादी, कॉटन व साटन कपड़े का किया इस्तेमाल-गाजीपुर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तिरंगा बनाकर केवल आर्थिक स्वावलंबन नहीं प्राप्त किया है बल्कि उन्होंने अपने हुनर, परिश्रम के बल पर देशभक्ति का संदेश देने का भी काम किया है। तिरंगा बनाने में खादी, काटन व साटन कपड़े का इस्तेमाल किया गया। दिन-रात परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं ने निर्धारित समयावधि में तिरंगा तैयार करके संबंधित विभागों को उपलब्ध कराने का काम किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed