{"_id":"6a650c60277c2f1d350d44c7","slug":"women-joined-the-sp-during-the-membership-drive-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-156793-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सदस्यता अभियान में महिलाओं ने थामा सपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सदस्यता अभियान में महिलाओं ने थामा सपा का दामन
विज्ञापन
बेलसड़ी गांव में सपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं के साथ समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय
गाजीपुर। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर की मौजूदगी में शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में आयोजित सदस्यता अभियान के दौरान कई महिलाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में राजभर, बिंद, निषाद, गोंड़ सहित विभिन्न समाज की महिलाओं के पार्टी से जुड़ने का दावा किया गया।
सीमा राजभर समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा में शामिल होने गाजीपुर पहुंची थीं, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण प्रस्तावित यात्रा नहीं निकल सकी। इसके बावजूद पार्टी ने सदस्यता अभियान जारी रखा। प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू ने कहा कि प्रशासनिक कारणों से यात्रा स्थगित हुई, लेकिन संगठन विस्तार का उद्देश्य पूरा हुआ।
सीमा राजभर ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य गांव-गांव तक पीडीए की विचारधारा पहुंचाना है। उन्होंने दावा किया कि पिछड़े, दलित और वंचित समाज के लोग तेजी से समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।