फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women demonstrated for locking the toilet

शौचालय में ताला लगने को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया

Thu, 15 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Women demonstrated for locking the toilet
श्रीगंज गांव में सार्वजनिक शौचालय ताला हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं के मुताबिक सार्वजनिक शौचालय पर ताला बंद होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने यहां की व्यवस्था को ठीक कराकर सार्वजनिक रूप से उपयोग के लिए शौचायल खोलने की मांग की। छह माह पूर्व लगभग 12 लाख रुपये की लागत से बने इस शौचालय के लाभ से ग्रामीण वंचित हैं। ताला किसके आदेश पर लगाकर छोड़ दिया गया है, इसके बारे में बताने वाला कोई नहीं है। गांव में बनाए गए एकमात्र सार्वजनिक सुलभ शौचालय किसी के काम नहीं आ रहा। यहां ताला लगाकर छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की गयी, लेकिन किसी स्तर से ध्यान नहीं दिया गया। गांव की गीता, शीला, लालपति, सुनैना, उर्मिला, सितारा, मुराही आदि का कहना है कि गांव में सुलभ शौचालय रहते हुए भी ग्रामीणों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed