फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   women death of Husband and brother-in-law beat her to in ghazipur

गाजीपुर में महिला की हत्याः पति और देवर ने पीट-पीटकर ली जान, पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपी

Wed, 10 Apr 2024 08:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 08:58 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर में पति और देवर द्वारा महिला की हत्या के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुत्री की मौत की सूचना मिलते ही मृतका के पिता ओमप्रकाश यादव भी पहुंच गए।

विज्ञापन
women death of Husband and brother-in-law beat her to in ghazipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

विस्तार

गाजीपुर में सादात क्षेत्र के इकरा कुडवां गांव में बुधवार को पति सहित दो लोगों ने मारपीट कर एक विवाहिता की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पति सहित दो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि गांव निवासी अनुराधा उर्फ अन्नू यादव (28) को किसी बात पर पति जयहिंद यादव और देवर गोलू मारने-पीटने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुत्री की मौत की सूचना मिलते ही मृतका के पिता ओमप्रकाश यादव भी पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने अपने दामाद व देवर के खिलाफ अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटना कि सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो महिला अचेतावस्था में अपने बेड पर पड़ी थी। इलाज के लिए सीएचसी लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed