फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman's body found hanging from a hook in the ceiling, dowry death alleged

Ghazipur News: छत में लगे हुक से लटकता मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप

Wed, 22 Oct 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a hook in the ceiling, dowry death alleged
जमानिया की खबर में घरोहिया गांव निवासी---मृतका कविता यादव की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के घरोहिया गांव में मंगलवार को एक विवाहिता का शव कमरे की छत में लगे पंखे के हुक से लटकते मिला। भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव निवासी विशाल यादव ने बताया कि 22 नवंबर 2024 को बहन कविता यादव (26) की शादी राम नरेश यादव से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित करते थे। विशाल ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व ही बहन की विदाई हुई थी, लेकिन दहेज के लिए उत्पीड़न का सिलसिला जारी रहा और अंततः उसकी जान चली गई। मृतका के भाई विशाल यादव ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पेड़ पर फंदे से लटककर युवक ने दी जान-सादात। थाना क्षेत्र के डहरमौवा-कौड़ा गांव में सोमवार की रात एक युवक ने आम के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशई कर ली। मृतक की पहचान अनिल राजभर (21 वर्ष) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष बागिश बिक्रम सिंह ने बताया कि अनिल सोमवार की रात गांव के ही बगीचे में गया था। वहां उसने गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी तो घटना की जानकारी प्रधान इन्द्रजीत राजभर को दी गई। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। करीब एक वर्ष पहले ही उसके पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वह काफी दिनों से आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव में था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed