फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman stole eight earrings from her socks, shopkeeper caught her red handed

Ghazipur News: मौजे में आठ नथुनी चुरा ली थी महिला, दुकानदार ने रंगे हाथ पकड़ा

Sat, 02 Mar 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Woman stole eight earrings from her socks, shopkeeper caught her red handed
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चीतनाथ पुरानी सब्जी मंडी स्थित एक आभूषण की दुकान में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दे रही एक महिला चोर को दुकानदार ने रंगे हाथों पकड़ लिया। बताते हैं कि ग्राहक बनकर आई महिला अपने पैर के मौजे में आठ नथुनी चुरा ली थी, जिसकी जानकारी होते ही दुकानदार ने महिला स्टाफ की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपी महिला का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित सराफा व्यवसायी सुनील कुमार वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चीतनाथ पर सोने आभूषण की दुकान है। 29 फरवरी की दोपहर दो बजे एक महिला पहुंची और जेवर देखने के बहाने आठ सोने की नथुनी पर हाथ साफ कर दी। जब सीसी कैमरे की जांच की गई तो महिला द्वारा नथुनी चोरी कर अपने पैर के मौजे में डालती दिखाई पड़ी। दुकानदार ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ महिला को पकड़ लिया। पूछताछ में महिला चोर ने अपना नाम हंसराजपुर निवासी लालसा यादव बताया। पीड़ित सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि महिला चोरों का गिरोह बना हुआ है, अक्सर ही यह महिला चोर दुकानों पर पहुंचकर आभूषण देखने के बहाने चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाती है। इस संबंध में कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed