फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman, son dies in accident

कार की टक्कर से महिला की मौत

Fri, 15 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman, son dies in accident
कार एक्‍ससीडेंट2 - फोटो : Desk
थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव के पास गुरुवार की दोपहर कार की टक्कर से बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वाराणसी-मेहनाजपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इलाके के इटहां गांव निवासी शिवप्रसाद की पत्नी भगवंती देवी (50) अपने पुत्र चंदन के साथ बाइक से दवा लेने बाजार गईं थीं, वहां से वापस लौटते समय शिवदासपुर के पास वाराणसी की ओर से तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मां-बेटा सड़क से गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से भगवंती देवी की घटना स्थल पर मौत हो गई। हादसे में चंदन गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैदपुर ले जाया गया। दुर्घटना के बाद वह कार छोड़कर  फरार हो गया। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी वहां पहुच गए। जाम की सूचना मिलते थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच गये। चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कार को थाने ले आई। इस मामले में अज्ञात चालक के खिल ाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed