फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman respect welcomed to visit

नारी सम्मान यात्रा का स्वागत किया

Sun, 21 Jun 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 21 Jun 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Woman respect welcomed to visit
 भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा इकाई की ओर से रविवार को नारी सम्मान यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर लंका मैरेज हाल में आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि यह यात्रा 17 जून को जीजाबाई की पुण्यतिथि एवं रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा 24 जून को रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर कोलकाता में समाप्त होगी।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि यात्रा नारियों के मान-सम्मान, स्वाभिमान, राजनैतिक जागरूकता के लिए निकाली गई है। इसके साथ ही संपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को भी बताना है। राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह ने कहा कि महिलाएं जागरूक होंगी तो युग बदलेगा। महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में का नारा बुलंद किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, राष्ट्रीय मंत्री पूजा कपिल मिश्र, रश्मी सूद, अनीता सिंह, शैल तान्या, विधायक कृतिका शर्मा, सीमा द्विवेदी, ज्योत्सना सिंह, आभा राय, साधना यादव, शीला सोनकर, विद्यावती कुशवाहा, महामंत्री सुनील सिंह, सरोज मिश्र, देवव्रत चौबे, डा. मुकेश सिंह, संगीता बलवंत, अच्छेलाल गुप्त आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed